साउथ के लोकप्रिय अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पॉवर स्टार पवन कल्याण सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक शानदार लाइफ जीते हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने चुनावी नामांकन हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया, जिसने उनके फैंस और मीडिया दोनों का ध्यान खींचा है।
पवन कल्याण की कुल संपत्ति
पवन कल्याण की कुल संपत्ति लगभग 150-200 करोड़ रुपये आंकी गई है। हालाँकि, चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 164.53 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें चल (movable) और अचल (immovable) दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। खास बात यह है कि पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में 191% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, उनकी कर्ज की राशि 65.76 करोड़ रुपये है।

रियल एस्टेट में निवेश
पवन कल्याण ने फिल्मों से होने वाली अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में निवेश किया है। उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स जैसे पॉश इलाकों में कई आलीशान प्रॉपर्टीज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास हैदराबाद में 18 एकड़ जमीन भी है।
लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन
पवन कल्याण को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके कलेक्शन में 11 से ज्यादा गाड़ियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 14 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके कार कलेक्शन में कुछ खास नाम इस प्रकार हैं:
* Mercedes Benz Maybach S-Class 560
* Range Rover Sport
* Harley Davidson-Heritage (बाइक)
* Toyota Landcruiser
* Toyota Vellfire
* Jeep Wrangler
* Mahindra Scorpio S11
इन गाड़ियों के अलावा उनके पास एक बुलेटप्रूफ कार और एक खास तौर पर डिजाइन किया गया प्रचार वाहन भी है, जो किसी बैटमोबाइल से कम नहीं लगता। पवन कल्याण अपनी लग्जरी लाइफ और विनम्र व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।
पॉवर स्टार की आने वाली फिल्में
Pawan Kalyan की आने वाली फिल्मों में मुख्य रूप से “They Call Him OG” यह 25 सितंबर को आदि है।

और दुसरी फिल्म “Ustad Bhagat Singh” है जो 1 सितंबर को आ रही है।
पवन कल्याण को उनके जन्म दिवस के अवसर पर कई सेलिब्रिटीज उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है और मेकर्स ने उनकी फिल्म उस्ताद भगत सिंह का पोस्टर भी जारी कर बधाई दी है।
Happy Birthday to the USTAAD of style, swag and box office – POWER STAR @PawanKalyan ❤🔥#UstaadBhagatSingh will be a feast for fans and a delight for the audience 💥💥#HBDPawanKalyan@harish2you @sreeleela14 #RaashiiKhanna @ThisIsDSP @DoP_Bose #AnandSai @MythriOfficial… pic.twitter.com/Yvtjw7BORL
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) September 1, 2025
यह भी पढ़ें :- अल्लू अर्जुन की दादी का 94 की उम्र में निधन ! Allu Arjun’s grandmother passes away, super stars family in Mourning.