संजय दत्त 2025 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगे, बॉलीवुड के ‘बाबा’ एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करेंगे वापसी! Sanjay Dutt will make a comeback with back to back big blockbuster movies.

बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 2025 का साल उनके फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि संजू बाबा एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई बड़ी और धमाकेदार फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं. एक्शन, कॉमेडी, हॉरर से लेकर ड्रामा तक, हर जॉनर में संजय दत्त अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे.

अगर आप भी संजू बाबा’ के फैन हैं और उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आइए जानते हैं संजय दत्त की उन फिल्मों के बारे में जो 2025 में रिलीज होंगी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती हैं.

1. Baaghi 4 (बागी 4)

‘बागी’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म ‘बागी 4’ में Sanjay dutt का एक बेहद दमदार और खतरनाक विलेन का किरदार देखने को मिलेगा. इस फिल्म में वह Tiger sharoff के साथ दो-दो हाथ करते नजर आएंगे. फिल्म के टीजर में संजय दत्त के लुक ने पहले ही फैंस के बीच खलबली मचा दी है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म में संजय दत्त का किरदार कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा.
* स्टार कास्ट: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा, हरनाज संधू
* डायरेक्टर: ए. हर्षा
* जॉनर: एक्शन, थ्रिलर

संजय दत्त
साभार : “X”

2. Dhurandhar (धुरंधर)

साभार :- गूगल

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर की अगली फिल्म ‘धुरंधर’ में भी संजय दत्त एक अहम किरदार में नजर आएंगे. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना जैसे सितारे भी हैं. फिल्म के टीजर ने ही दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं और संजय दत्त का लुक एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.

* स्टार कास्ट: रणवीर सिंह, संजय , अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल
* डायरेक्टर: आदित्य धर
* जॉनर: एक्शन, थ्रिलर

3. Welcome To The Jungle (वेलकम टू द जंगल)

साभार :- X

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में संजय कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे. यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी जैसे कई बड़े कलाकार हैं. इस फिल्म में संजय का कॉमिक अंदाज एक बार फिर दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देगा.

* स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज
* डायरेक्टर: अहमद खान
* जॉनर: कॉमेडी, एडवेंचर

4. The Raja Saab (द राजा साब)

साभार :- गूगल

‘द राजा साब’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें संजय अलग ही अंदाज में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. यह फिल्म दर्शकों को डराने के साथ-साथ हंसाने का भी काम करेगी. संजू बाबा का किरदार इस फिल्म में काफी दिलचस्प होने वाला है.
* स्टार कास्ट: प्रभास, संजय दत्त
* डायरेक्टर: मारुति
* जॉनर: हॉरर, कॉमेडी

5. KD – The Devil (केडी – द डेविल)

साभार : “X”

 

‘केडी – द डेविल’ एक कन्नड़ एक्शन फिल्म है, जिसमें संजू बाबा एक बार फिर विलेन के किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में उनका लुक काफी खतरनाक है और वह साउथ के सुपरस्टार ध्रुव सरजा को टक्कर देते नजर आएंगे. यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी और संजय दत्त के फैंस को उनका एक और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा.
* स्टार कास्ट: ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी
* डायरेक्टर: प्रेम
* जॉनर: एक्शन, ड्रामा

संजय दत्त की आने वाली फिल्मों की लिस्ट देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि 2025 का साल उनके नाम होने वाला है. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के साथ, संजय दत्त बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अब देखना यह है कि उनकी कौन सी फिल्म दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आती है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कौनसे नए रिकॉर्ड बनाती है.

यह भी पढ़ें :- अपने 2 ! सनी और बॉबी देओल एक फिर big screen पर मचाएंगे धमाल।

“रामायण” में हनुमान का किरदार निभाने पर सनी देओल को डर क्यों लग रहा है! To play Hanuman ji is Difficult. In Cinemas 2027

शाहरुख खान का 33 साल का सफर और पहला नेशनल अवॉर्ड। Srk win first national Award after 33 year.

 

Leave a Comment