देओल परिवार के फैंस के लिए खुशखबरी! डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ पर चुप्पी तोड़ी है। जानें कब शुरू होगी सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की इस धमाकेदार फिल्म की शूटिंग।
बॉक्स ऑफिस पर फिर गूंजेगा ‘अपने’ का इमोशन! सनी और बॉबी देओल की ‘अपने 2’ पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लगाई मुहर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग!
देओल परिवार के फैंस का इंतज़ार आखिरकार खत्म होने वाला है! बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फैमिली-ड्रामा फिल्मों में से एक, ‘अपने’ के सीक्वल ‘अपने 2’ को लेकर एक बहुत बड़ा और रोमांचक अपडेट सामने आया है। ‘गदर 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म बंद नहीं हुई है और जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है।
अनिल शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में न्यूज़18 से बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा, “अपने 2 ज़रूर बन रही है। स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है। मेरे पास अभी बहुत सारी स्क्रिप्ट हैं। मैं लगा हुआ हूँ कि सब कर सकूँ।”
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ के भविष्य पर लगी सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कन्फर्म किया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से तैयार है और लॉक कर दी गई है। उन्होंने कहा, “फिल्म (‘अपने 2’) ज़रूर बनेगी। स्क्रिप्ट तैयार है।”
अनिल शर्मा ने यह भी बताया की इस फिल्म को बनाने में अभी टाइम लगेगा मै और भी बहुत सी स्क्रिप्ट पे काम कर रहा हूँ।
क्यों हुई ‘अपने 2’ में देरी?
फैंस लंबे समय से सोच रहे थे कि इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट क्यों नहीं आ रहा है। अनिल शर्मा ने इस देरी की वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की योजना बहुत पहले बन गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे रोकना पड़ा। उस समय, पूरी टीम और परिवार के लिए लीजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र जी की सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता थी, जिस वजह से शूटिंग को टालने का फैसला किया गया
देओल परिवार का ग्रैंड रियूनियन

‘अपने‘ फिल्म की जान धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की तिकड़ी थी, जिन्होंने पिता और बेटों के इमोशनल रिश्ते को पर्दे पर जीवंत कर दिया था। ‘अपने 2’ में भी यह तिकड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी, जो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ‘गदर 2‘ और ‘जाट‘ में सनी देओल के दमदार प्रदर्शन और ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के खतरनाक अवतार के बाद, दोनों भाइयों को एक साथ पर्दे पर देखना बेहद रोमांचक होगा।
क्या उम्मीद करें?
हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह तय है कि ‘अपने 2’ में भी इमोशन, ड्रामा और एक्शन का वही तड़का देखने को मिलेगा जिसने पहली फिल्म को क्लासिक बना दिया था। अब जब डायरेक्टर अनिल शर्मा ने खुद हरी झंडी दे दी है, तो फैंस को जल्द ही इस फिल्म से जुड़ी और भी घोषणाओं का इंतज़ार रहेगा।
सनी देओल की आगामी (अपकमिंग फिल्में) फिल्में
सनी देओल के नाम कई बड़ी फिल्में है जिनमें मुख्य ओर बहुत चर्चित फिल्म बॉर्डर 2, लाहौर 1947 और रामायण पार्ट 2 है। और भी फिल्में लाइन में है।
- सफर – नवंबर 2025
- बॉर्डर 2 – 22 जनवरी 2026
- डेथ सेंटेंस की रीमेक (नेटफ्लिक्स)
- एक्सेल एंटरटेनमेंट की एक्शन फिल्म
- सूर्या
- बाप
- जाट 2
- अपने 2
- गदर 3
यह भी पढ़ें :- “रामायण” में हनुमान का किरदार निभाने पर सनी देओल को डर क्यों लग रहा है! To play Hanuman ji is Difficult. In Cinemas 2027
गदर 3 पर अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी ! गदर फैंस को दे डाली ये Big New!